18 सितंबर को क्वार्सी चौराहे पर धनिया 400, लहसुन 400, गोभी 150 रुपये, पालक 120 रुपये, कुर्ती की फली 80 से 100, तोरई 80, अरबी 80 रुपये तक, टमाटर 60, भिंडी और बैंगन 60, बंद गोभी 60, करेला 60, मूली 60 रुपये किलो के भाव में बिकी। अगर कद्दू यानी काशीफल को छोड़ दें, तो ज्यादातर सब्जियां 60 से 100 रुपये किलो बिक रही हैं। केवल काशीफल ही 40 रुपये किलो है।
बारिश की वजह से धनीपुर मंडी में सब्जी की आवक कम हो गई है। पहले सब्जी 400 गाड़ियां रोज आ रही थी। अब केवल 25 फीसदी यानी 100 गाड़ियां ही आ रही हैं। सब्जी की कमी होने से भाव बढ़ रहे हैं।-देवेश यादव, थोक कारोबारी धनीपुर मंडी।
बारिश के कारण सब्जियों के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। बाहर से आने वाली सब्जियों की फसल खराब हो गई है। स्थानीय सब्जियां भी खत्म हो गई है।-शादाब, सब्जी कारोबारी
धनीपुर मंडी के थोक भाव
सब्जी अब एक सप्ताह पहले
आलू 25 रुपये 20 रुपये
टमाटर 50 रुपये 28 रुपये
प्याज 60 रुपये 40 रुपये
हरी मिर्च 60 रुपये 30 रुपये
धनिया 200 रुपये 100 रुपये
लौकी 30 रुपये 15 रुपये
कद्दू 40 रुपये 20 रुपये
तोरई 50 रुपये 25 रुपये
शिमला मिर्च 100 रुपये 40 रुपये
नींबू 150 रुपये 100 रुपये
नोट- सभी दाम थोक में प्रति किलो के हिसाब से हैं।