फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉलः वाराणसी की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
फाइलन मैच खेलती वाराणसी और कानपुर की टीम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमिफाइनल के दोनों मैच रोमांचक रहे। सेमीफाइनल जीतकर वाराणसी की टीम ने फाइनल में कानपुर को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच वाराणसी और गोरखपुर के बीच हुआ। समय समाप्ति पर दोनों टीमों की तरफ से दो-दो गोल दागे गए थे। इसलिए अतिरिक्त टाइम दिया गया। वाराणसी ने इस दौरान एक गोल दागकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। गोरखपुर 3-2 से मैच हार गया। दूसरा सेमीफाइनल मैच प्रयागराज व कानपुर के बीच हुआ।
कानपुर ने 3-1 से प्रयागराज को हराया। फाइनल में पहुंची वाराणसी और कानपुर की टीम में जबरदस्त भिड़ंत हुई, लेकिन सटीक समन्वय के चलते वाराणसी की टीम ने पांच गोल दागे। खास बात यह रही कि वाराणसी की टीम ने अपने रणक्षेत्र में एक भी गोल होने नहीं दिया। शुरू से लेकर अंत तक वाराणसी की टीम कानपुर पर हावी रही। समय समाप्ति पर वाराणसी ने 5-0 से कानपुर को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें