वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को वाल्मीकि समाज ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। शिशियापाड़ा से शुरू हुई शोभायात्रा के शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वाल्मीकि मंदिर पर विश्राम लिया। शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रतिभागिता कर एकता का परिचय दिया। प्रतिवर्ष निकलने वाले इस मेले में दर्जनों बैंड, झांकियां मेले को सुशोभित कर रहे थे। इसी के साथ शहर के विभिन्न संगठनों, शिक्षण संस्थानों, जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम आयोजित कर महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्य आयोजन के तहत शिशियापाड़े से निकली वाल्मीकि शोभायात्रा का शुभारंभ मेयर मोहम्मद फुरकान, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने किया। यहां मेयर मो. फुरकान ने कहा कि यह मेला मेला नहीं रैला है। जो भगवान रामायण को लिखने वाले चरणों को नमन करता है। ऐसी विभूति को मैं भी श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। मेला प्रदेशाध्यक्ष राजेश राज जीवन, मेला अध्यक्ष राज कुमार खन्ना ने सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उद्घाटन के बाद शोभायात्रा शिशियापाड़ा से प्रारंभ होकर मामू भांजा, पत्थर बाजार, बारहद्वारी, हकीम सराय, ढपरा रोड, रेलवे रोड मालगोदाम, बस स्टैंड, डीएस कालेज, अचल तालाब होते हुए वाल्मीकि मंदिर पर शोभायात्रा ने विश्राम किया। शोभायात्रा शिव पार्वती, राधा कृष्ण के स्वरूपों के नृत्य को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। काली, ऊंट, घोड़े, गणेश, बांके बिहारी, महर्षि बाल्मीकि, हनुमान आदि झांकियों के साथ साथ बैंड बाजों की धुन पर समाज के लोग नाच गाकर चल रहे थे। इस मौके पर सुनील टुंडा, महेंद्र राठौर, निर्मल चौहान, अनिल राज चौहान, अमन जीवन, रवि राज, रुपेश, गुड्डू, प्रदीप मदन, ओम, सोनू, संदीप, माधुरी, सूरजपाल, लालाराम नंदा, विशाल जीवन, राजीव भारती, राहुल साहिल, विष्णु खरे आदि मौजूद रहे।
यहां भी हुए आयोजन
- जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नितिन चौहान के नेतृत्व में सराय मियां में महर्षि वाल्मीकि को पुष्प अर्पित कर लड्डू बांटे गए। इस मौके पर राधे लाल धूरी, सुमित धूरी, मनोज कुमार, मनीष कुमार, अभिषेक वाल्मीकि, रोबिन सन, राहुल वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि, लटूर वाल्मीकि, भोलू वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
- भारतीय क्रांतिकारी वाल्मीकि युवा मोर्चा ने वाल्मीकि बस्ती लालू पाड़ा में बुद्धिजीवियों व मेधावियों का सम्मान किया। यहां खैर विधायक अनूप वाल्मीकि, संजीव चौधरी, अजय रजोरिया, संदीप चौधरी, कन्हैया, चित्रकार राम कुमार राही, बाबूलाल, राज तिलक चौधरी, विक्रम वाल्मीकि, राजपाल वाल्मीकि, किशन चंदेल, नवनीत वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
- अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नव युवक संघ ने दुर्गापुरी वाल्मीकि धर्मशाला में आयोजित बच्चों के पुरस्कार वितरण में जिलाध्यक्ष अरुण चौहान, पंकज वाल्मीकि, पप्पू चौहान, मनोहर लाल, अमित खरे, सचिन कुमार, हर्षगोयल, संजय कालोनी, अरुण गायक, संदीप कुमार, सचिन चौहान, अनिल सौरभ आदि मौजूद रहे।
- वाल्मीकि सद्भावना समिति द्वारा शिशियापाड़ा वाल्मीकि बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में मनोज फूल सिंह, जयराज भारती, पप्पू नार्वे, मनोज फूल सिंह, सचिन राज, अमित चौहान, रमन वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
- अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद द्वारा नगला कलार में आयोजित विचार गोष्ठी में राजेश पथिक, हरीकिशन चौहान, मुकेश भगत, नीरज राही, रिंकू बाल्मीकि, गौरव, राकेश अजय, राम अवतार, विजय बैनवाल, सौरभ वाल्मीकि, मुकंद वाल्मीकि, अनमोल किशन आदि थे।
- शिशियापाड़ा स्थित प्राचीन मंदिर में आयोजित विचार गोष्ठी व भंडारे में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री श्यौराज जीवन, राजेश राज जीवन, विशाल चौहान, प्रदीप मदन लाल, राहुल, विशाल जीवन, चमन रत्नाकर, गणेशीलाल, विनोद, सुशील चौहान, आनंद सहाय आदि थे।
- वाल्मीकि सेवा समिति द्वारा तिकोना पार्क पर की गई भोजन सेवा में ललित चौटेल, मनोज फूल सिंह, ललित चौटेल, राज खन्ना, ऋषि चौटेल, राहुल वाल्मीकि, अर्जुन चौटेल, आदर्श साहनी, अफसर राज, रजत टुंडा, सौरभ चौहान, सरजू चौहान, आकाश राज आदि थे।
अचल ताल पर महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति द्वारा बाल्मीकि जयंती पर हवन करते श्योराज जीवन, राजे?- फोटो : CITY OFFICE