वेलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। आज 7 जनवरी से 14 फरवरी तक सात दिन और सात तरह से प्यार का इजहार होगा। वेलेंटाइन वीक की शुरूआत रोज़ डे से हो गई है। होटल, रेस्टोरेंट व गिफ्ट गैलरियां सजे हुए हैं। बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। गिफ्ट और कार्ड खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के रामघाट रोड, सुदामापुरी, अचल ताल, महावीरगंज, कनवरीगंज, कुलदीप बिहार आदि कॉलोनियों में स्थित गिफ्ट गैलरियों में युवाओं की काफी भीड़ नजर आ रही है। दुकानदार विवेक सिंघल ने बताया कि बाजारों में इस बार वेलेंटाइन डे को लेकर कई प्रकार के नए गिफ्ट और तमाम चीजें आई हैं, जिन्हें युवा खूब पसंद कर रहे हैं। दुकानदार शुभम कुमार ने बताया कि सुंदर बॉक्स, स्क्रैप बुक्स, टेडी, कार्ड और विशेषकर गुलाब के फूल को खास तरीके से तैयार किया गया है। युवक-युवतियों ने बाजारों में पहुंचकर न सिर्फ अपने साथियों के लिए उपहार खरीदे, बल्कि कार्ड में कविता और अल्फाजों के रंगों को भी शामिल किया।