फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: संघर्ष की छांव से निकला वैभव, इसरो में काम करने का सपना

विज्ञापन
वैभव
विज्ञापन
सीमित संसाधन, साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि और बड़े सपनों के साथ पढ़ाई करने वाले वैभव प्रताप सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर डीएवी इंटर कॉलेज का नाम रोशन किया है। वैभव ने 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


वैभव एक साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं। उनके पिता रवेंद्र प्रताप सिंह एक निजी स्कूल में शिक्षण कार्य करते हैं। सीमित आय के बावजूद परिवार ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। उसी संघर्ष और माता-पिता के त्याग का परिणाम आज पूरे शहर के सामने है। वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विपिन कुमार वार्ष्णेय, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता आरके गौतम, माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

उन्होंने कहा कि उनका सपना आईआईटी से बीटेक कर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में जाकर देश की सेवा करना है। प्रधानाचार्य डॉ. विपिन कुमार वार्ष्णेय ने वैभव को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि वैभव जैसे मेहनती और अनुशासित छात्र अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं।
विज्ञापन

वैभव के परिवार में प्रतिभा की चमक यहीं नहीं रुकी। उनकी छोटी बहन ईशा प्रताप सिंह, जो रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा हैं, उन्होंने भी 88 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें