फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका मामले की जांच के बीच बदले गए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में अलीगढ़ को आवंटित टीका लगने की जांच के बीच जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बदल दिए हैं। डॉ. दुर्गेश कुमार के स्थान पर अब एसीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार माथुर को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार माथुर कुछ दिन पहले ही एसीएमओ बन कर आए हैं। उनके पास सीमित काम थे। अब वह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त पीसीपीएनडीटी का नोडल अधिकारी बनाया गया है। पूर्व की तरह जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ सहयोग करेंगे। डॉ. दुर्गेश कुमार को शहरी झोलाछाप, आयुष्मान भारत योजना, अंधता निवारण कार्यक्रम, कोर्ट केस, शिकायत, जन सूचना से संबंधित समस्त कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉ. अनुपम भास्कर के कार्यों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।
डॉ. एसपी सिंह एनआरएचएम, एनयूएचएम के नोडल अधिकारी का कार्य देखेंगे। इसके अतिरिक्त प्रशासनिक व वित्तीय दायित्वों का निर्वहन पूर्व की तरह करेंगे। इसके अतिरिक्त डॉ. ब्रज किशोर को जन्म मृत्यु पंजीयन, आरबीएसके, एनसीडी दिव्यांग बोर्ड से संबंधित कार्य, डॉ. खानचंद्र को जिला कुष्ठ अधिकारी, पोस्टमार्टम हाउस, जेल, पुलिस चिकित्सालय की जिम्मेदारी एवं डॉ. कमल सिंह को उप चिकित्साधिकारी प्रतिरक्षण, जिला संक्रामक रोग से संबंधित कार्य सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें