18 वर्ष से ऊपर सभी लोगों के टीकाकरण का अभियान देश व प्रदेश में कई स्थानों पर एक मई से शुरू हो गया है। लेकिन अलीगढ़ को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है।
डिप्टी सीएमओ को कहना है कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गाइडलाइन और वैक्सीन आएगी। तभी अलीगढ़ में टीकाकरण होगा। तब तक के लिए 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
एक मई से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान में अलीगढ़ शामिल नहीं था। दो मई को भी वैक्सीन आने की संभावना नहीं दिखी। वैक्सीन तो छोड़ो, अभी तक जिले में वैक्सीनेशन के संबंध में कोई दिशा निर्देश ही नहीं आए हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. दुर्गेश ने बताया कि अलीगढ़ अभी एक मई से शुरू हो रहे अभियान में शामिल नहीं हुआ है। वैक्सीन आ जाएगी और दिशा निर्देश आ जाएंगे। वैसे ही 18 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण शुरू करा देंगे। तब तक हम 45 साल से ऊपर के लोगों का टीका लगा रहे हैं।