फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 केंद्रों के 14 बूथों में 1136 लोगों का किया गया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को कोरोना महामारी से बचने के लिए 13 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 या उससे अधिक उम्र के कुल 2027 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 56.04 फीसदी ने टीका लगवाया। पहला टीका लगवाने 580 (39.43) लोग आए और दूसरा टीका 556 (100) लोगों को लगाया गया ।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीपी सिंह ने कहा कि मंगलवार को 2027 लोगों लक्ष्य रखा गया। 45 से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया जबकि 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण पहले की तरह किया जा रहा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) ने बताया कि वैक्सीन की दो डोज लेना बहुत जरूरी है और टीका पूरी तरह सुरक्षित है, जरूरी है कि लोग टीके से जुड़ी अफवाहों से दूर रहें। 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग अपना टीकाकरण अवश्य कराएं । जनपद के देहात क्षेत्र व शहरी क्षेत्र के जेएन मेडिकल कॉलेज, मलखान सिंह जिला चिकित्सालय, जिला महिला अस्पताल व के.के जेएन प्राइवेट अस्पताल सहित 13 केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें