कोरोना वैक्सीनेशन 15 जनवरी के बाद शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए जिला स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई है। डीएम ने बृहस्पतिवार को कोरोना समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि कोरोना कंट्रोल रूम पर तीन एंबुलेंस और तीन डाक्टर 24 घंटे तैनात रहेंगे। जहां भी जरूरत होगी, टीम को एंबुलेंस सहित 15 मिनट के भीतर मदद के लिए पहुंचना होगा।
कलेक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में डीएम ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन को लेकर प्रथम चरण के लिए 28 सेंटर है, जिनके इंचार्ज एमओआईसी हैं। एमओआईसी अपने स्टाफ को वैक्सीनेशन के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं। वहीं, सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि कोविड वैक्सीनेशन के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित होगा, जिसके लिए 3 डॉक्टर व 3 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। इन टीमों की इंचार्ज कोविड कंट्रोल प्रभारी होंगी।