फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 केंद्रों पर 2366 लोगों को लगाया गया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को 2366 लोगों को टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को शहरी क्षेत्र के मलखान सिंह जिला चिकित्सालय, मोहनलाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय व दीनदयाल उपाध्याय जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं जेएन मेडिकल कॉलेज सहित अन्य सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया कि जनपद में मंगलवार को टीकाकरण के लिए 5109 का लक्ष्य रखा गया। 27 केंद्रों के 39 बूथों पर 2366 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया। इसमें कोविड-19 के टीके की 1018 लोगों को पहली डोज व 1348 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर पीएचसी की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरफीन जहौरा ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के बाद भी कोरोना से बचाव करते रहना जरूरी है। टीकाकरण के बाद मास्क अवश्य पहनें, दो गज की दूरी का पालन करें और बार-बार साबुन पानी से अपने हाथों को धोते रहें ।
विज्ञापन

टीका लगवाने के बाद 46 वर्षीय महिला आयशा कौसर ने बताया कि कोरोना टीके की दूसरी डोज लगवा ली है और मुझे कोई परेशानी नहीं है, सभी को टीका लगवाना चाहिए। 50 वर्षीय मोहम्मद आसिफ ने बताया कि कोरोना टीके की पहली डोज लगवाई है और इससे कोई परेशानी नहीं हुई है, बिल्कुल स्वस्थ व सुरक्षित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें