फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में निरुद्ध 395 बंदियों को लगी कोरोना वेक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलों में निरुद्ध बंदियों के टीकाकरण के अपर मुख्य सचिव मोहन प्रसाद के आदेशों के क्रम में मंगलवार एवं बुधवार को जिला जेल में वृहद टीकाकरण शिविर लगाया गया। इस दौरान 395 महिला व पुरुष बंदियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि 23 मार्च को 123 बंदियों का टीका करण किया गया था। जबकि 24 मार्च को 267 बंदियों को कोविशील्ड की खुराक दी गई। पूर्व में महिला दिवस के अवसर पर राज्य महिला आयोग के निर्देश पर 5 महिला बंदियों का व्यक्ति मिशन कराया गया था।
अब तक 45 महिला बंदियों तथा 348 पुरुष बंदियों को मिलाकर 395 पात्र बंदियों का टीकाकरण कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला कारागार की गेट पर दो एंबुलेंस व अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रखी गई। टीकाकरण के दौरान कारागार चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाहरुख हुसैन रिजवी, प्रभारी जेलर एवं उप कारापाल संजय शाही समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें