फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह : महिला बूथों पर 77.5 फीसदी हुआ टीकाकरण

Tue, 09 Mar 2021 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए बनाए गए विशेष बूथों पर गजब का उत्साह देखने को मिला। तीन बूथों पर 77.5 प्रतिशत महिलाएं टीका लगवाने पहुंचीं। जनपद में टीकाकरण का प्रतिशत 52.1 रहा।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए 45 केंद्रों पर 45 सत्र का आयोजन किया गया था। महिला दिवस को लेकर मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं अतरौली में महिलाओं के लिए विशेष बूथ बनाए गए थे। यहां पर महिला अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी तैनात थे। टीकाकरण भी महिलाओं का किया गया। तीनों बूथ पर 360 महिलाओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से 279 टीका लगवाने पहुंची। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि पूरे जनपद में 52.1 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। बुजुर्ग एवं बीमार लोगों के अतिरिक्त कुछ लोग दूसरी डोज लगवाने भी पहुंचे थे।
केक काटकर मनाया महिला दिवस का जश्न
महिला दिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में केक काटकर महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने खुशी का इजहार किया।
दीनदयाल चिकित्सालय में टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने हैप्पी वीमेंस डे लिखा केक काटा गया। गीता डे, प्रीति, सपना, तूलिका गुप्ता, रेनू बाला, भागवती गुप्ता, आशा रानी, उषा देवी आदि मौजूद थी। डॉ. केसी भारद्वाज, डॉ. अनूप गर्ग, डॉ. सुमित वार्ष्णेय, पंकज वर्मा आदि ने महिला कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. रेनू शर्मा, मेट्रन शिवा संगीता ज्ञान आदि ने दीवारों पर पेटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें