फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मजिस्ट्रेट करेंगे 400 के टीकाकरण की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे नौ महीने सात दिन बाद शनिवार वह खास दिन है, जिसका जिले के लाखों लोगों को बेसब्री से इंतजार था। कोरोना संक्रमण के चलते बीती 22 मार्च 2020 को अलीगढ़ में जनता कर्फ्यू लागू हुआ था और उसके बाद महीनों का लॉकडाउन। अब 16 जनवरी को इस जानलेवा बीमारी में पहले चरण का टीकाकरण शुरू हो रहा है। इसके लिए चार अस्पतालों में व्यवस्था की गई है, जहां चार सौ लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए चारों केंद्र पर चार मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा है कि टीकाकरण में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी। पूरी प्रक्रिया को सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जद में रखा गया है। कहीं से किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई होगी। पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, सीडीओ अनुनय झा ने बताया कि सीएचसी अकराबाद में एसडीएम कोल, मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय में सिटी मजिस्ट्रेट, पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में एसीएम द्वितीय मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे। उक्त तीन अस्पतालों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। अतिरिक्त सीएमएस एसपी सिंह को अकराबाद की जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आनलाइन संबोधन को दिखाने के लिए सभी केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है।
गौर हो कि कोरोना के टीकाकरण की पल पल की रिपोर्ट कोरोना कंट्रोल रूम में दर्ज होगी। टीका लगवाने वाले लाभार्थी की पूरी जानकारी रखी जाएगी। चुनिंदा और तयशुदा लोगों को ही टीका लगवाया जाएगा। जिनकी संख्या पूर्व में तय हो चुकी है। धीरे धीरे टीकाकरण कराने वालों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजीव कौशिक ने शहर में गदंगी, कूड़े के ढ़ेर, बिजली संकट, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, स्कूली शिक्षा, गंदी सड़कों को लेकर भाजपा नेताओं को खुली चुनौती दी है। संजीव ने कहा कि कोरोना काल में भी बीते नौ महीने में शहर में एक भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो गई है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग परेशान हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें