फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः मोबाइल पर आएगा संदेश कि कब और कहां लगना है टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 का टीका लगेगा। कर्मियों का नाम व मोबाइल नंबर पोर्टल पर अपलोड किए जाने लगे हैं। मोबाइल पर संदेश आएगा कि कब और कहां टीका लगना है। दूसरे डोज की तिथि की जानकारी भी मोबाइल पर दी जाएगी। जिले में कुल 35 केंद्रो पर कोविड-19 वैक्सीन का भंडारण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया 35 केंद्रो पर कोविड टीके का भंडारण किया जाएगा। इन केंद्रों पर रंगाई, पुताई, साफ-सफाई और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था हो चुकी है। सभी केंद्रों पर डीप रेफ्रिजरेटर और आईएलआर की व्यवस्था की जाएगी। यूएनडीपी के वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर रविन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को ही कोविड-19 का टीका लगेगा। अभी तक 11549 कर्मियों को सूचीबद्ध किया गया है। कर्मियों का नाम व मोबाइल नंबर फीड किया जा चुका है।
उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने बताया कि टीका आने के बाद पोर्टल से सभी लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज जाएगा कि उन्हें कब और कहां पर टीका लगवाने के लिए जाना है। साथ ही टीकाकरण करने वाले को भी मैसेज के माध्यम से जानकारी दी जाएगी कि उन्हें कितने लोगों को कहां पर टीका लगाना है। टीका लगने के बाद मोबाइल पर ही टीका लगवाने का प्रमाण पत्र और दूसरे डोज के टीकाकरण की तिथि की जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि 75 सरकारी अस्पतालों तथा 424 निजी अस्पतालों के लाभार्थियों का आंकड़ा प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें