फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: प्रदेश में 70, अलीगढ़ में अब तक 73 फीसदी सुनवाई हुई, जनपद का प्रदर्शन औसत से बेहतर

Sat, 28 Feb 2026 05:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में नवदीप सिंह रिणवा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मतदाता सूची और शिकायतों के निस्तारण के मामले में प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो गया है।
विज्ञापन
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप सिंह रिणवा ने प्रदेश की चुनाव मशीनरी की कार्यकुशलता और पारदर्शिता पर संतोष व्यक्त करते हुए अलीगढ़ की पीठ थपथपाई है। 27 फरवरी को अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि मतदाता सूची और शिकायतों के निस्तारण के मामले में प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो गया है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर अभियान के तहत नोटिस की सुनवाई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 70 प्रतिशत सुनवाई का काम पूरा हो चुका है। अलीगढ़ जिले का प्रदर्शन राज्य के औसत से भी बेहतर रहा है। यहां 73 प्रतिशत सुनवाई का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। नवदीप सिंह रिणवा ने साझा किया कि नेशनल ग्रीवांस सिस्टम के तहत शिकायतों का जवाब देने और उनकी रेटिंग में उत्तर प्रदेश पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है। लंबित मामलों के निस्तारण की गति में भी यूपी ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

''कॉल विद बीएलओ'' में भी मारी बाजी
तकनीक और कनेक्टिविटी के मोर्चे पर उत्तर प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ''कॉल विद बीएलओ'' की सुविधा और उपलब्धता में उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है, जबकि मिजोरम पहले पायदान पर है। इसका अर्थ यह है कि प्रदेश में 96 फीसदी लोगों को कॉल बैक किया गया है और उनकी समस्याओं को सुना गया है। अलीगढ़ भी इन मानकों पर औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन


उत्कृष्ट बीएलओ को किया सम्मानित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किय। रिणवा ने कहा कि 15 करोड़ से अधिक मतदाताओं की सूची को पारदर्शी बनाना चुनौतीपूर्ण था, जिसे बीएलओ ने युद्ध स्तर पर पूरा किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदान की शपथ दिलाई गई। 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

विज्ञापन

सियासी दलों ने की समय सीमा बढ़ाने की मांग
मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर अलीगढ़ ने उपलब्धि हासिल की है। जिले में एसआईआर के तहत 73.65 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा की। इस दौरान हुई बैठक में राजनीतिक दलों ने एसआईआर की समय सीमा बढ़ाने की मांग की।

बैठक में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आप और रालोद सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे-आपत्तियों के निस्तारण के लिए एक पारदर्शी और समयबद्ध प्रणाली लागू की गई है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं और महिलाओं के पंजीकरण के लिए राजनीतिक दलों से अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से सहयोग करने की अपील की गई। पुनरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, कांग्रेस से नदीम गफूर, बसपा से एडवोकेट अशोक सिंह और आप से ठा. नरेन्द्र सिंह ने सुझाव रखे।

मतदाता सांख्यिकी
विवरण-आंकड़े
  • कुल जनसंख्या-46,92,093
  • कुल पंजीकृत मतदाता-22,76,190
  • पुरुष मतदाता-12,40,022
  • महिला मतदाता-10,36,086
  • थर्ड जेंडर-82
  • ईपी रेशियो-48.69 फीसदी
  • जेंडर रेशियो-836

निर्वाचन मशीनरी की मुस्तैदी
  • जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों (खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़ और इगलास) में कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए टीम तैनात की गई है।
  • अधिकारी - 7 ईआरओ और 183 एईआरओ
  • ग्राउंड टीम - 3234 बीएलओ और 324 सुपरवाइजर।
  • मतदान केंद्र - जिले में कुल 1642 मतदान केंद्र और 3234 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
  • राजनीतिक सहयोग - विभिन्न दलों द्वारा 9853 बीएलए नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें