फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सितंबर तक गांधी पार्क रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम शुरू हो

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

गूलर रोड पोखर के बदलते स्वरूप और जल संचय को देखकर केंद्रीय अपर सचिव एसकेजी रहाटे ने प्रसन्नता व्यक्त की। रहाटे ने 15 सितंबर तक गांधी पार्क रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम चालू करने के लिए निर्देश दिए। नगरी क्षेत्र में 15 किलोमीटर अलीगढ़ ड्रेन की सफाई को भी देखा।
शनिवार को केंद्रीय अपर सचिव एसकेजी रहाटे ने अलीगढ़ नगरीय एरिया में जल संचय के प्रति नगर निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। अपर सचिव गूलर रोड पोखर को देखकर खुश हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले निरीक्षण में इस पोखर की खुदाई चल रही थी और आज यह पोखर बेहतरीन जल संचय का एक स्रोत बन गई है। यह एक सराहनीय पहल है और इस पहल को और अधिक प्रभावी ढंग से अन्य जगह भी लागू किया जाए। वही अपर सचिव ने जल संचय के लिए गांधी पार्क में लगवाए जा रहे दो रेन वाटर हार्वेस्टिंग को भी देखा।
उन्होंने गांधी पार्क में दोनों रेन वाटर हार्वेस्टिंग की तकनीकी जानकारी लेते हुए अपने अगले निरीक्षण से पहले 10 सितंबर तक हर हाल में चालू करने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। अपर सचिव ने नगरीय क्षेत्र से गुजरने वाली 15 किलोमीटर लंबी अलीगढ़ ट्रेन की सफाई व्यवस्था को भी देखा।
विज्ञापन

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से सिंचाई विभाग द्वारा कराई जा रही ड्रेन की सफाई पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और साथ ही दोनों साइड ग्रीन बेल्ट डेवलप करने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अपर सचिव के साथ नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल, महाप्रबंधक जल सुचेंद्र कुमार शर्मा अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग, अधिशासी अभियंता निर्माण रमाकांत राम, सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, सहायक मीडिया अहसान रब साथ थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें