फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ उड़ी मकान की छत, महिला गंभीर

Sun, 13 Aug 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
अतरौली के गावं जमालगढ़ी धमाके साथ गिरी मकान की छत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को कोतवाली के गांव जमालगढ़ी में घनी आबादी के बीच एक मकान में तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। धमाके से मकान की छत उड़ गई। मकान में मौजूद एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस धमाके से गांव में अफरातफरी मच गई। अगल-बगल वाले दहल गए। लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंची पुलिस को बताया गया कि गैस सिलेंडर फटा है, लेकिन जब पुलिस ने तलाशी ली तो सिलेंडर सुरक्षित था। घर पर दो कार्टन विस्फोटक सामग्री बरामद हुई, जिसे पुलिस ने नष्ट कराया। एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

चर्चा है कि जमालगढ़ी निवासी लियाकत अली फर्नीचर का काम करने के साथ आतिशबाजी तैयार करने का काम भी करते हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे लियाकत की पत्नी नगीना घर में अकेली थीं। अचानक उनके घर में तेज धमाका हुआ। मकान की छत उड़ गई।
विज्ञापन


दरवाजे और ईंटें उखड़कर काफी दूर जा गिरे। धमाके की आवाज से लोग डर गए। महिलाएं और बच्चे डर के मारे काफी देर तक अपने घरों के अंदर ही छिपे रहे। धमाके की आवाज सुनकर दौड़े लोगों ने मलबे में दबी नगीना को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर सीओ सुरेश कुमार मलिक और कोतवाल उत्तमचंद पटेल भी पहुंच गए। मढ़ौली चौकी इंचार्ज रामकुमार त्यागी की ओर से गृहस्वामी अजीम खां और उनके बेटे लियाकत पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

आबादी के बीच वर्षों से बन रही थी आतिशबाजी
गांव जमालगढ़ी में घनी आबादी के बीच सालों से तैयार आतिशबाजी बनाई जा रही थी। इसकी पुलिस को भनक तक नहीं थी। लियाकत अली के अनुसार उनके पास आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस है, हालांकि मौके पर वह पुलिस को लाइसेंस नहीं दिखा सके। उधर बड़ा सवाल है कि घनी आबादी के बीच आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस मिला कैसे? थाना पुलिस और दमकल लाइसेंस नवीनीकरण पर रिपोर्ट क्या बगैर स्थलीय निरीक्षण के ही लगाती रही?  

गनीमत रही सिलेंडर में नहीं लगी आग
गनीमत रही कि इस विस्फोट में गैस सिलेंडर सुरक्षित रहा। चर्चा है कि गैस सिलेंडर भी फटता तो धमाका और बड़ा होने के साथ घर में आग लगने का भी खतरा था। तब अजीम खां के साथ ही पड़ोसियों की जान पर भी खतरा बढ़ सकता था। भाजपा नेता डॉ. पुष्पेंद्र लोधी भी मौके पर पहुंचे। कहा कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 आबादी से बाहर आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस जारी हुआ था, लेकिन अजीम खां और उनके बेटे ने घनी आबादी के बीच ही आतिशबाजी बनाने का काम शुरू कर दिया। यह आतिशबाजी लाइसेंस का घोर उल्लंघन है और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ है। अजीम खां को हिरासत में ले लिया गया है।  -  उत्तमचंद पटेल, कोतवाल  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें