फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सरकारी क्वार्टर पर कब्जे को लेकर तथराव, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा

Sat, 18 Feb 2023 09:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र की बदरबाग रेलवे कालोनी में सरकारी क्वार्टर पर कब्जे को लेकर पथराव हो गया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र की बदरबाग रेलवे कालोनी में पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र की बदरबाग रेलवे कालोनी में शुक्रवार रात दो दबंग पक्षों में सरकारी क्वार्टर पर कब्जे को लेकर झगड़ा हो गया। रात में तो कुछ लोगों की मध्यस्थता पर झगड़ा निपट गया था। मगर सुबह एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर पथराव कर दिया। चूंकि विवाद दो समुदाय के दबंगों से जुड़ा था। इसलिए इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने पथराव के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन


बताया गया है कि इलाके में दबंग किस्म के बंटी दीक्षित व सलमान क्वार्टरों पर अवैध कब्जा कर रह रहे हैं। बंटी का सलमान पक्ष से कब्जे की कोशिश से जुड़ा विवाद चल रहा है। इसी विवाद के क्रम में रात दोनों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। हालांकि रात में विवाद शांत करा दिया गया। मगर आरोप है कि सलमान ने अपने साथियों संग मिलकर पथराव कर दिया।

इससे कालोनी में माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान बंटी मौके से निकल गया। मौके पर सीओ तृतीय, एसीएम आदि पहुंच गए। मौके से सलमान को पकड़कर शांति भंग में जेल भेजा गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार मामले में बंटी की तलाश जारी है। ये क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का विवाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें