फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मेडिकल में मरीज की मौत पर हंगामा, सुरक्षाकर्मियों से परिजनों की हुई नोकझोंक, सेवा रही प्रभावित

Sun, 17 May 2026 12:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मेडिकल में महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने जूनियर डॉक्टरों पर नाराजगी जतानी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, जिसके बाद परिजनों और सुरक्षाकर्मियों के बीच कहासुनी और खींचतान हो गई।

विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 16 मई रात मरीज की मौत के बाद परिजनों और सुरक्षाकर्मियों के बीच नोकझोंक व खींचतान हो गई। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। घटना से इमरजेंसी वार्ड में कुछ देर के लिए चिकित्सीय कार्य प्रभावित रहा।

गंभीर रूप से बीमार महिला को उसके भाई इलाज के लिए इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। उपचार के दौरान रात करीब आठ बजे महिला की मौत हो गई। बहन की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जूनियर डॉक्टरों पर नाराजगी जतानी शुरू कर दी।

स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, जिसके बाद परिजनों और सुरक्षाकर्मियों के बीच कहासुनी और खींचतान हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही प्रॉक्टोरियल टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराया। बाद में परिजनों ने लिखित रूप से माफी मांग ली, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें