फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त अधिकारी का कमरा बदलने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ आफिस में वित्त अधिकारी का कमरा बदलने को लेकर हंगामा हो गया। उन्हें पहली मंजिल से भूतल पर कमरा दिया गया, लेकिन वित्त अधिकारी ने कमरा बदलने का विरोध किया।
विज्ञापन

स्थिति यह हो गई कि मौके पर एसीएम द्वितीय प्रवीन कुमार यादव पहुंचे। वहां उन्होंने आपसी सहमति से मामला सुलझाने की पेशकश की। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों और पटलों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है।
सीएमओ कार्यालय में व्यवस्थाओं में कुछ फेरबदल किया गया है। इसी क्रम में वित्त अधिकारी के कक्ष को भूतल पर किया गया, लेकिन उन्होंने भूतल पर सामान आदि रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का हवाला देते हुए कक्ष को पहली मंजिल पर ही रहने देने की दलील दी।
विज्ञापन

मामला तूल पकड़ा तो एसीएम द्वितीय प्रवीन कुमार यादव सीएमओ आफिस पहुंचे। इसके अलावा स्टोर, जैम पोर्टल का जो काम एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा पर था, उसे अब एसीएमओ डॉ. अनुपम भास्कर को प्रभार दिया गया है। साथ ही इनको टेंडर कमेटी में भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पीसीपीएनडीटी के कार्यभार के संबंध में गत दिनों जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सवाल उठाने के बाद नए पटल को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें