फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़का आक्रोश: पहले घर के बाहर, फिर जीटी रोड पर शव रखकर लगया जाम, दुकानदार की हत्या पर सात घंटे चला हंगामा

Mon, 27 Nov 2023 01:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अशोक गुप्ता का शव पोस्टमार्टम के बाद तड़के करीब पांच बजे घर पहुंचा। जैसे ही शव अंतिम संस्कार के लिए जाने लगा तो परिवार के लोगों ने विरोध कर दिया। मोहल्ले और इलाके लोग भी उनके समर्थन में आ गए। शव घर के बाहर रखकर जाम लगा दिया। किसी जनप्रतिनिधि व अधिकारी के न आने पर गुस्सा और बढ़ गया।
विज्ञापन
जाम लगाते परिजनों से बातचीत करते एसपी सिटी और एडीएम सिटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के सुरेंद्र नगर में 25 नवंबर रात हुई दुकानदार अशोक गुप्ता की हत्या की घटना पर 26 नवंबर तड़के इलाके के लोगों का आक्रोश भड़क गया। पहले मृतक के आवास के बाहर और  बाद में जीटी रोड पर नौरंगाबाद में शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान भाजपा सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। करीब सात घंटे तक हंगामा चलता रहा।

विज्ञापन




इलाके में रहने वाले विधायक अनिल पाराशर और विधान परिषद सदस्य डाक्टर मानवेंद्र सिंह, पुलिस व प्रशानिक अधिकारियों ने परिवार की पचास लाख रुपये मुआवजे की मांग पर तत्काल दो लाख रुपये दिलाने और बाकी शासन से दिलाने का भरोसा दिलाया। दिव्यांग भाई को नौकरी व आवास की मांग पर शासन से और पुलिस चौकी व सुरक्षा पर स्थानीय स्तर कार्रवाई का भरोसा दिया। तब करीब 12 बजे जाम खुला और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन


अशोक गुप्ता का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार तड़के करीब पांच बजे घर पहुंचा। जैसे ही शव अंतिम संस्कार के लिए जाने लगा तो परिवार के लोगों ने विरोध कर दिया। मोहल्ले और इलाके लोग भी उनके समर्थन में आ गए। शव घर के बाहर रखकर जाम लगा दिया। किसी जनप्रतिनिधि व अधिकारी के न आने पर गुस्सा और बढ़ गया। बाद में पुलिस अधिकारी और विधायक पहुंचे, उनके समझाने पर शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाने लगे। श्मशान के पास लोग फिर से भड़क गए और जीटी रोड पर नौरंगाबाद में शव रख जाम लगा दिया। हटाने की कोशिश करने पर पुलिस से नोकझोंक हो गई। एक घंटे तक जाम लगा रहा। करीब 12 बजे एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, विधायक अनिल पाराशर, मानवेंद्र सिंह ने भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व विधायक कांग्रेस विवेक बंसल भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए।  
विज्ञापन




शव के साथ लेटा दिव्यांग बेटा
मृतक दुकानदार अशोक के तीन बेटे हैं। जिनमें से एक दिव्यांग दीपू है। शनिवार को उसके सामने ही बाइक सवार हमलावरों ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को जाम लगाए जाने के दौरान दिव्यांग बेटा सड़क पर ही पिता के शव के बराबर लेट गया। दीपू का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें