फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विद्यालय में शिक्षक के छात्राओं से छेड़खानी करने पर हंगामा, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना टप्पल के गांव जरतौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को अभिभावकों ने एक सहायक अध्यापक पर योगाभ्यास के नाम पर छात्राओं से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। थाने पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई। बीएसए ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र की भूमिका को भी संदिग्ध पाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों और अभिभावकों ने बताया कि हमारी बेटियां स्कूल जाने से मना कर रही थीं, जिस पर उनसे जानकारी की गई तो उन्होंने विद्यालय के एक सहायक अध्यापक पर योगाभ्यास के नाम पर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने की बात कही। अभिभावकों ने घटना से ग्राम प्रधान को बताया और विद्यालय पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी कर जांच रिपोर्ट बनाकर बीएसए को भेज दी गई।
जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जरतौली के सहायक अध्यापक गिर्राज किशोर के बारे में छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के बारे में अभिभावकों और छात्राओं से मिली शिकायत, और एबीएसए की जांच आख्या के बाद सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र की भूमिका को भी संदिग्ध पाया गया है, जिनकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अभिभावकों की ओर से थाने में भी शिकायती पत्र दिया गया है। वहीं टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें