फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ऑटो चालक से मारपीट में टीएसआई के खिलाफ थाने में हंगामा, कार्रवाई की मांग

Wed, 28 Sep 2022 12:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कठपुला रसलगंज का शेखर अपना टेंपो चलाता है। बुधवार देर शाम वह नुमाइश मैदान की ओर जा रहा था। तभी उसे टीएसआई ने रोकना चाहा। टेंपो न रुकने पर टीएसआई भड़क गया और कुछ आगे चलकर उसे रोककर जमकर पीटा गया। साथ में चालान काट दिया।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस कर्मी द्वारा मारपीट करने पर थाना बन्नादेवी में हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के रसलगंज के पास सोमवार देर रात टीएसआई द्वारा एक टेंपो चालक संग बेरहमी से मारपीट करने और टेंपो सीज किए जाने पर मंगलवार को भाजपाई भड़क गए। इसे लेकर पूर्व मेयर शकुंतला भारती की अगुवाई में भाजपाइयों ने मंगलवार को बन्नादेवी थाने में जमकर हंगामा किया। इस दौरान टीएसआई पर कार्रवाई की मांग की गई। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर मसला शांत हुआ।
विज्ञापन


कठपुला रसलगंज का शेखर अपना टेंपो चलाता है। बुधवार देर शाम वह नुमाइश मैदान की ओर जा रहा था। तभी उसे टीएसआई ने रोकना चाहा। टेंपो न रुकने पर टीएसआई भड़क गया और कुछ आगे चलकर उसे रोककर जमकर पीटा गया। साथ में चालान काट दिया। इसी बात पर दोपहर में पूर्व मेयर शकुंतला भारती संग तमाम भाजपाई थाने पहुंच गए।

जहां उन्होंने हंगामा करते हुए टीएसआई पर कार्रवाई की मांग की। इस सूचना पर सीओ द्वितीय शिव प्रताप सिंह भी थाने पहुंच गए। उन्होंने विभागीय कार्रवाई व टेंपो छोड़े जाने की बात कही। तब जाकर विवाद शांत हुआ और भाजपाई वहां से हटे। इस दौरान भाजपा नेता मानव महाजन , संजय गोयल , संदीप मित्तल , अमित शर्मा , भगवती आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें