सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वह परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें, अपने प्रवेश पत्र और आवश्यक पहचान पत्र साथ रखें।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) प्रयागराज की ओर से आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 रविवार को होगी। परीक्षा अलीगढ़ जिले के 20 केंद्रों पर सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी। इसमें 9044 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वह परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें, अपने प्रवेश पत्र और आवश्यक पहचान पत्र साथ रखें।