फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बालिग होने पर युवती आरोपी के साथ गई, सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
गांधी पार्क थाना क्षेत्र में दो साल पहले नाबालिग बताकर युवती को बहालकर ले जाने के मामले में नया मोड़ आया है। अब बालिग होने के बाद युवती आरोपी राहुल के साथ अपनी मर्जी से जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने राहुल समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों के अनुसार, 17 अगस्त सुबह युवती शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेकर वजीफा फॉर्म भरने जन सुविधा केंद्र जाने की बात कहकर निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं आने पर तलाश शुरू की गई।

अगले दिन राहुल के घर पहुंचने पर वहां ताला मिला और परिवार गायब था। आरोप है कि युवती घर से एक लाख रुपये, मां का मंगलसूत्र और दो अंगूठियां भी ले गई। पुलिस ने राहुल के अलावा खचेरपाल सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ द्वितीय धनंजय कुमार ने बताया कि युवती की खोज के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें