फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलीगढ़ में पिस्टल जमा करने गए उपनिरीक्षक को लगी गोली, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Mon, 25 Nov 2024 03:21 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में पिस्टल जमा करने गए उपनिरीक्षक को गोली लग गई। जिसके बाद पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।  एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ पुलिस लाइन में आर्म्स मोर्रर कार्यालय में पिस्टल जमा करने गए क्राइम इन्वेस्टिगेशन विंग उपनिरीक्षक अंकित कुमार को लगी गोली। एसएसपी द्वारा रविवार शाम को क्राइम इन्वेस्टिगेशन विंग देहात के उप निरीक्षक अंकित कुमार को गंगीरी थाने का बनाया गया था।

विज्ञापन


सोमवार को थाना गंगीरी का चार्ज लेने से पहले उप निरीक्षक अंकित कुमार पुलिस लाइन में आर्म्स मोर्रर के कार्यालय गए थे। सरकारी पिस्टल जमा करने गए थे। पिस्टल चेक करने के दौरान आर्म्स मोर्रर से चली। उप निरीक्षक अंकित कुमार के पेट में गोली लगी।

गंभीर हालत में उप निरीक्षक अंकित कुमार को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने घटना की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें