फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अब गांवों तक दाैड़ेंगी रोडवेज बसें, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

Thu, 13 Nov 2025 04:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ जिले में पांच तहसील व 12 ब्लॉक हैं। यहां से तहसील व जिला मुख्यालय तक आने के लिए ग्रामीणों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बसें न मिलने से उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से ग्रामीण ब्लाॅक से तहसील व जिला मुख्यालय तक बसों के संचालन की मांग करते चले आ रहे हैं। अब ग्रामीणों को बसों की सुविधा देने के लिए रोडवेज अफसरों ने बड़े गांवों से ब्लाॅक, तहसील व जिला मुख्यालय तक बसें संचालित करने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले में पांच तहसील व 12 ब्लॉक हैं। यहां से तहसील व जिला मुख्यालय तक आने के लिए ग्रामीणों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बसें न मिलने से उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें परेशानी होती है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए सभी ब्लाॅक व तहसील मुख्यालय व जिला मुख्यालय तक आने के लिए बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। 


उन्होंने बताया कि इसके लिए संबंधित मार्गों का चयन कर लिया गया है। यह प्रयास किया जा रहा है कि जहां से सर्वाधिक गांव और ग्रामीणों को इस सुविधा का लाभ मिले वहां से बसों का संचालन किया जाए। यह बसें पहले ब्लाॅक मुख्यालय से चलेंगी और फिर तहसील मुख्यालय होते हुए जिला मुख्यालय तक चलेंगी। नई व्यवस्था में कुछ बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें