फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 2027 चुनाव से पहले साधे सामाजिक समीकरण, सगाई समारोह में तीन सियासी संदेश, इस बहाने जनता से सीधा संवाद

Sun, 15 Nov 2026 02:27 PM IST
Sharukh Khan दीपक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह का सगाई समारोह शनिवार को अलीगढ़ स्थित मैदान पर संपन्न हुआ। सगाई समारोह के मंच से सियासत के तीन अहम संदेश दिखाई दिए।
विज्ञापन
सगाई समारोह से तीन सियासी संदेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह का तिलक एवं सगाई समारोह भले ही पारिवारिक आयोजन था लेकिन इसके मंच से सियासत के तीन अहम संदेश भी सामने आए। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2027 की आहट, सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश और राजनीतिक हैसियत के प्रदर्शन के लिहाज से इस आयोजन को देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी ने समारोह के राजनीतिक महत्व को और बढ़ा दिया।

पहला संदेश : 2027 से पहले जनता के बीच पहुंचने का अवसर

विधानसभा चुनाव 2027 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के लिए जनता के बीच अपनी मौजूदगी और संपर्क बनाए रखना अहम हो जाता है। पारिवारिक आयोजन इस लिहाज से एक बड़ा अवसर बन जाते हैं, जहां विधानसभा क्षेत्र के लोगों को एक साथ आमंत्रित कर उनसे सीधा संवाद स्थापित किया जा सकता है। 

 
Trending Videos

संदीप सिंह के पारिवारिक समारोह में क्षेत्र के लोगों की व्यापक भागीदारी को इसी नजरिये से देखा जा रहा है। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी ने आयोजन को स्थानीय से लेकर प्रदेश स्तर तक राजनीतिक महत्व दे दिया। मुख्यमंत्री के सामने क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति भी एक तरह से राजनीतिक और सामाजिक जुड़ाव का संदेश बनी।

दूसरा संदेश : लोध समाज के साथ सामाजिक जुड़ाव का समीकरण

कल्याण सिंह परिवार की बहुओं के पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को देखें तो अब तक परिवार में गैर-लोध समाज से बहुएं आई हैं। ऐसे में इस समारोह में क्षेत्र और समाज के लोगों को बड़ी संख्या में आमंत्रित करना सामाजिक जुड़ाव के संदेश के तौर पर भी देखा जा सकता है।

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लोध समाज के बीच परिवार की स्वीकार्यता और आत्मीय संबंधों को मजबूत रखने की कोशिश इस आयोजन का एक संभावित पहलू रही। पारिवारिक खुशियों में समाज के लोगों को सहभागी बनाना, उन्हें परिवार के करीब होने का अहसास कराने का माध्यम भी बनता है।

तीसरा संदेश : बड़े आयोजन के जरिये राजनीतिक प्रभाव का प्रदर्शन

राजनीति में बड़े पारिवारिक आयोजनों में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी और आमंत्रित लोगों की संख्या भी चर्चा का विषय बनती रही है। अलीगढ़ की राजनीति में ठाकुर जयवीर सिंह के पारिवारिक आयोजनों में प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं की मौजूदगी पहले भी सुर्खियां बटोरती रही हैं।
विज्ञापन

अब कल्याण सिंह के परिवार के इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद साक्षी महाराज और प्रदेश सरकार के मंत्रियों सहित कई प्रमुख चेहरों की मौजूदगी ने राजनीतिक हलकों का ध्यान खींचा। इसे परिवार की राजनीतिक पहुंच, संबंधों और सामाजिक प्रभाव को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के एक अवसर के तौर पर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें