अलीगढ़ महोत्सव 2016 राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के क्रीड़ा मैदान में खेल महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह ने मशाल जलाकर, फीता काटकर व गुब्बारे उड़ाकर किया। सर्वप्रथम आयोजित 54 टीमों की रस्साकशी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने बाजी मारी। महिला वर्ग में 104 बटालियन आरएएफ चैंपियन रही।
रस्साकसी के इस मुकाबले में अधिक टीम होने के कारण सभी टीमों में टक्कर का मुकाबला हुआ। पुरुष वर्ग में आरआई के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम विजेता रही तथा उप विजेता 104 बटालियन आरएएफ रही। महिला वर्ग में लगातार तीसरी बार 104 बटालियन आरएएफ चैंपियन बनी तथा उप विजेता महिला वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम रही।
इसी क्त्रस्म में बालिका वर्ग में एएमयू गर्ल्स स्कूल विजेता रही तथा बालक वर्ग में एबीके स्कूल एएमयू विजेता रही। उपविजेता कासिमपुर पावर हाउस की टीम रही। कर्मचारियों में रस्साकसी का मुकाबले में विकास भवन की टीम जीती। उप विजेता गभाना तहसील की टीम रही। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि सीडीओ धीरेंद्र सिंह सचान ने विजेता एव उपविजेता को चमचमाती ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम, फैसल नफीस, डा. रक्षपाल सिंह, प्रतियोगिता संयोजक अशोक सक्सेना, आले हैदर, डा. एहसान अहमद, आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट वीएच शुक्ला, एवं डिप्टी कमांडेंट ओमवीर सिंह ने भी टीमों को पुरस्कार दिये।
रैफरी का दायित्व दानिश मोहसिन द्वारा निभाया गया। संचालन मजहर उल कमर द्वारा किया गया। मुख्य स्कोरर डिप्टी स्पोर्टस अफसर डा. मंजूर आलम रहे। सीडीओ धीरेंद्र सिंह सचान द्वारा कासिमपुर पावर हाउस की सीनियर महिला टीम जिसमें 40-50 वर्ष की महिलाओं को विशेष ट्राफी एवं मैडल देकर उत्साहबर्धन किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डीएम डा. बलकार सिंह व सीडीओ डीएस सचान, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा का सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम ने बुके देकर स्वागत किया।
समारोह में एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी, भगत सिंह, दीपक शर्मा, मुजाहिद असलम, मो. नासिर, नदीप खांडे, जावेद, तौफिक अहमद, सुशील शर्मा, मसूद जफर अमीनी, एएमयू के एपीआरओ जीशान अहमद, मो. अदनान, मेराज अहमद, चंद्रप्रकाश डब्बू, मो.अली, बलीउज्जमा आदि लोग उपस्थित थे।