फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांग्लादेशी-कश्मीरियों का रिकार्ड बना, रोहिंग्याओं का अता-पता नहीं; दिल्ली ब्लास्ट के बाद सर्वे से खुलासा

Thu, 27 Nov 2025 03:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में बांग्लादेशियों और कश्मीरियों का रिकॉर्ड बन गया है। रोहिंग्याओं का अता-पता नहीं मिला है। जिले में खुफिया सर्वे में अब तक सिर्फ आठ रोहिंग्या मिले हैं। अब नए सिरे से सर्वे हो रहा है। जिले में कश्मीरियों की संख्या 765 है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-फरीदाबाद की आतंकी घटनाओं के बाद अलीगढ़ में सर्वे कराकर बांग्लादेशी व कश्मीरियों का विवरण तैयार कर लिया गया है। मगर हैरान करने वाली बात है कि रोहिंग्या का पूरी तरह विवरण नहीं जुटाया जा सका। 
विज्ञापन


इस पर जिले में रोहिंग्या सत्यापन के लिए नए सिरे से सर्वे कराया जा रहा है। तभी स्पष्ट हो सकेगा कि जिले में कितने रोहिंग्या अधिकृत या अनाधिकृत तरीके से रह रहे हैं।

एएमयू के अलावा कहीं नहीं कश्मीरी
इस कांड के बाद खुफिया टीमों ने कश्मीरियों का डेटा जुटाने का काम किया। जिसमें जिले में निजी स्तर पर जॉब करने वालों से लेकर व्यापार के लिए आने वाले कश्मीरी खोजे गए। मगर जिले में कहीं भी किसी कंपनी में कोई कश्मीरी नहीं पाया गया है। 
विज्ञापन


सिर्फ एएमयू में विभिन्न कोर्सों में 765 कश्मीरी छात्र पाए गए हैं, जो यहां रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। यह विवरण मिलने के बाद उनके विषय में पूरी जानकारी शासन व जम्मू-कश्मीर पुलिस को भी भेज दी गई है। यहां जितने कश्मीरियों ने विवरण दिया है, उसे वहां से सत्यापित भी कराया जा रहा है। 

यहां भी उनकी गतिविधियों पर ध्यान दिया जा रहा है। इधर, 50 पाकिस्तानी लॉग टर्म वीजा पर जिले में दर्ज हैं, उनकी निगरानी जारी है। वहीं 13 बांग्लादेशी जिले में हैं, जिनमें से दस जेल में हैं, जबकि एक महिला अमरुल निशा अपने बच्चों को लेकर शहर में रह रही है। ये भी निगरानी में हैं।

संपत्तियों-दस्तावेजों की भी हो रही जांच
जिले में रह रहे रोहिंग्या के नए सिरे से सर्वे के साथ-साथ बांग्लादेशियों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं इन्होंने यहां के दस्तावेज अनाधिकृत रूप से तो नहीं बनवा लिया। जिसके आधार पर कोई संपत्ति तो नहीं बना ली। वहीं जिले में चूंकि पांच वर्ष पहले तक जिले में 246 से अधिक रोहिंग्या थे। हालांकि उसके बाद धरपकड़ पर के चलते काफी गायब हो गए या छिप गए। इसके चलते नए सिरे से सर्वे कराया जा रहा हैं कि आखिर वे कहां गए।

जिले में कश्मीरी, बांग्लादेशी व पाक नागरिक निगरानी में हैं। रोहिंग्या कितने हैं, ये आंकड़ा अभी सही नहीं है। इसलिए रोहिंग्या को सही तरीके से सत्यापित कराने के लिए नए सिरे से सर्वे कराया जा रहा है। उसके आधार पर ही सही जानकारी मिल सकेगी।-नीरज जादौन, एसएसपी
 
विज्ञापन

ये जुटाया विवरण
765 कश्मीरी एएमयू छात्र के रूप में जिले में
13 बांग्लादेशी जिले में, जिनमें से 10 जेल में
50 पाकिस्तानी नागरिक एलटीवी पर जिले में
8 रोहिंग्या अभी तक जिले में पाए गए सिर्फ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें