फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यूपी के मंत्री लक्ष्मी नारायण ने स्वामी प्रसाद को कहा नाली का कीड़ा, राहुल को नहीं धर्म का ज्ञान

Tue, 07 Feb 2023 08:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गन्ना विकास व चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा राहुल गांधी को नहीं धर्म-अधर्म का ज्ञान। स्वामी प्रसाद मौर्या को मंत्री ने नाली का कीड़ा कहा।
विज्ञापन
यूपी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में रोजगार भारती के स्वरोजगार प्रोत्साहन मेला में आए प्रदेश के गन्ना विकास व चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से जब पूछा गया कि राहुल गांधी ने सीएम योगी को अधर्मी बताया, भाजपा उनसे अधर्म करा रही है। वह उन्हें ढोंगी बता रहे हैं। इस पर मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी धर्म-अधर्म की परिभाषा जानते हैं क्या ? जिन लोगों को यह पता नहीं कि धर्म-अधर्म क्या है , उनकी बुद्धि के दिवालिया पन पर क्या कहें। 

विज्ञापन





मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से जब यह पूछा गया कि स्वामी प्रसाद मौर्या लगातार रामचरित मानस की चौपाईयों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रामचरित मानस से उन चौपाईयों को ही हटा देना चाहिए। इस पर मंत्री लक्ष्मी नारायण ने कहा कि हीरे की परख जौहरी ही जानता है। ऐसे लोगों को रामायण के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कमल व गुलाब की खुशबू की पहचान भौंरे को होती है न कि नाली के कीड़े को। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें