फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आए स्वास्थ्य मंत्री: इंतजार में एक घंटे ज्यादा चली ओपीडी, प्रदर्शन की तैयारी में थीं आशा-एएनएम, रोका

Sun, 18 Oct 2026 02:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या पर गौर करें तो एक दिन में इसमें 234 का बड़ा इजाफा हुआ है। 16 अक्तूबर को यहां पर 1915 मरीज पहुंचे थे, 17 अक्तूबर को यह संख्या बढ़कर 2149 तक पहुंच गई।
विज्ञापन
ओपीडी, भर्ती मरीज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बृजेश पाठक के इंतजार में मलखान सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी शनिवार को एक घंटे ज्यादा चली। सामान्य दिनों में ओपीडी का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे का है, लेकिन यह तीन बजे तक चलती रही। जिससे मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिली। ओपीडी में सामान्य दिनों में लगभग 1900 मरीज पहुंच रहे थे, लेकिन शनिवार को यह संख्या 2149 तक पहुंच गई।

विज्ञापन


तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री को दोपहर 12.50 बजे अस्पताल पहुंचना था, लेकिन विलंब होने के कारण वह डीएस कॉलेज के कार्यक्रम से ही वापस चले गए, अस्पताल नहीं पहुंच पाए। स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय पूरी मशीनरी अस्पताल में उनके इंतजार में मौजूद रही। निरीक्षण का कार्यक्रम निरस्त होने के बाद सभी अफसरों ने राहत की सांस ली। इससे पहले सुबह से दोपहर तक अस्पताल की एक-एक व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया गया था। इमरजेंसी से वार्ड तक हर जगह साफ सुथरी दिखी। वार्डों के बेड भी सफेद चादरों से चमक रहे थे।

एक दिन में बढ़े 234 मरीज
जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या पर गौर करें तो एक दिन में इसमें 234 का बड़ा इजाफा हुआ है। 16 अक्तूबर को यहां पर 1915 मरीज पहुंचे थे, 17 अक्तूबर को यह संख्या बढ़कर 2149 तक पहुंच गई। 17 अक्तूबर को ओपीडी में 1904 और इमरजेंसी में 245 मरीज पहुंचे। बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 227 रही। 285 एआरवी डोज दी गईं। 16 अक्तूबर को अस्पताल की ओपीडी में 1691 ओर इमरजेंसी में 224 मरीज पहुंचे थे। बुखार के 209 और एआरवी लगवाने वालों की संख्या 250 थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मरीजों की सहायता के लिए जिला अस्पताल के द्वार पर लगाई गई हेल्प डेस्क - फोटो : संवाद
मरीज बोले.. धन्यवाद मंत्री जी
मलखान सिंह जिला अस्पताल में शनिवार को आए मरीज और तीमारदार लक-दक व्यवस्थाएं देख गदगद हो गए। उन्हें न तो पर्चा बनवाने में ज्यादा समय लगा न ही डॉक्टर से परामर्श लेकर दवा लेने में। इसकी दो वजहें रहीं- पहला अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ होने से हर खिड़की पर काम तेज रफ्तार से हुआ। दूसरा-अस्पताल का मुख्य द्वार 12 बजे से ही बंद होने से वाहनों का प्रवेश भी नहीं हो सका, इसलिए भीड़ कम रही। यह सब देखकर हर मरीज यही कह रहा था कि मंत्री जी धन्यवाद... काश ऐसी व्यवस्था रोज रहे।
पत्नी को सर्दी जुकाम की शिकायत है, आज अस्पताल में सभी इंतजाम बहुत अच्छे थे। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद दवा भी ले ली है।-माजिद, निवासी अधौन।
पेट दर्द की शिकायत थी, डॉक्टर से मिलकर परामर्श लिया, अब दवा लेकर लौट रही हूं। अस्पताल में आज की तरह ही व्यवस्थाएं रहें।-साधना, क्वार्सी।
मेरी मां और मुझे खांसी और बलगम की शिकायत है। दोनों ने दिखाकर दवाएं ली हैं। आज ज्यादा समय नहीं लगा। ऐसा ही इंतजाम रहे।-चमन, नींवरी मोड़।
मुझे वैर में कफ सिरप की दवा नहीं मिली, इसलिए अलीगढ़ आया। यहां भी सिरप नहीं मिला। अब दोबारा से अस्पताल आना पड़ेगा।-प्रेमचंद, निवासी वैर बुलंदशहर।
प्रदर्शन की तैयारी में थीं आशा और एएनएम, रोका
प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बृजेश पाठक के सामने मानदेय बढ़ाने की मांग करने के लिए आशा और एएनएम मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंची थीं। लगभग 40 के करीब कर्मी यहां प्रदर्शन करने की तैयारी में थीं, लेकिन मंत्री के नहीं आने से उन्हें मायूस लौटना पड़ा।

आशा बार-बार कह रही थीं कि दो हजार रुपये के मानदेय में उनकी गृहस्थी कैसे चलेगी, गुजारा कैसे होगा। यही मांग वह स्वास्थ्य मंत्री के सामने उठाना चाहती हैं ताकि कुछ निर्णय हो सके। एएनएम भी इस बात पर अड़ी थीं। महिला कर्मियों का रोष देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी परेशान थे। उन्हें चिंता थी कि मंत्री के सामने बखेड़ा न हो जाए। इसलिए लगातार अधिकारी उन्हें समझाते रहे। मंत्री के आने की सूचना मिलने के बाद इन सभी कर्मियों को सभागार में ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। सभागार के पास बनी पानी की टंकी तक इन सभी को पहुंचाया गया। इसके बाद जब मंत्री के आने का कार्यक्रम रद्द हो गया तो अफसरों ने राहत की सांस ली। मंत्री के नहीं आने पर आशा और एएनएम मायूस होकर लौट गईं। इस मौके पर राजकुमारी, सुनीता, साजिदा बेगम, ममता शर्मा, किरन तोमर, श्री देवी, पूजा गौतम, पुष्पा देवी, कविता शर्मा, अनीता, गीता शर्मा आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें