पहले मोबाइल निकाला जाता है और फिर कमर से चाकू
इसके बाद तलाशी की नाटकीय प्रक्रिया होती है। पहले मोबाइल निकाला जाता है और युवक से कहलवाया जाता है कि उसने दुकान से चोरी की है। फिर कमर से चाकू बरामद दिखाया जाता है। दूसरे युवक से भी इसी तरह चाकू निकलवाकर सवाल-जवाब किए जाते हैं। वीडियो खत्म होने के बाद पुलिसकर्मी आपस में फुटेज चेक करते हैं कि कोई कमी तो नहीं रह गई। इसके बाद युवकों के हाथों में मोबाइल और चाकू देकर दूसरा वीडियो बनाया जाता है।
पूरा वीडियो किसी ने छत से बना लिया
अंत में दरोगा अलखराम युवकों के साथ सेल्फी लेते हैं। यह पूरा वीडियो किसी ने छत से बना लिया है। बाद में पुलिस इन दोनों युवकों को चोरी के आरोप में जेल भेजती है। अब यह पूरा वीडियो वायरल हुआ है। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने दोनों दरोगा व दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिए हैं। सीओ छर्रा संजीव तोमर के अनुसार घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे कार्रवाई तय होगी।
रात में दिखाई गिरफ्तारी, वीडियो में दिन का दृश्य
घटनाक्रम के अनुसार पनैठी के सूरज गौतम उर्फ फौजी और सोनू को पुलिस ने एक दिसंबर 2025 को ही उनके घर से पकड़ा था। इसके बाद उन्हें जंगल की ओर ले जाकर फिर बरामदगी दिखाई गई। प्रेसनोट में इन्हें रात में गश्त के दौरान नानऊ नहर की पटरी से पकड़ा जाना दिखाया था। इनसे दो चोरी के मोबाइल व दो अवैध चाकू बरामद हुए।