ऑनलाइन अपलोड किए गए विद्यार्थियों के विवरण की चेक लिस्ट प्राप्त कर प्रधानाचार्य 11 से 13 सितंबर तक नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, विषय और फोटो आदि का सत्यापन करेंगे।
शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 और 11 के संस्थागत विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ा दी है। शासन की अनुमति के बाद बोर्ड ने पंजीकरण शुल्क जमा करने और विद्यार्थियों का विवरण ऑनलाइन अपलोड करने समेत अन्य प्रक्रियाओं के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन
डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य कक्षा 9 और 11 में अध्ययनरत विद्यार्थियों से 50 रुपये प्रति छात्र पंजीकरण शुल्क प्राप्त करेंगे। इसमें 40 रुपये प्रति छात्र चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा किए जाएंगे, जबकि 10 रुपये प्रति छात्र विद्यालय के खाते में रहेंगे। पंजीकरण शुल्क और विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण 10 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे।
ऑनलाइन अपलोड किए गए विद्यार्थियों के विवरण की चेक लिस्ट प्राप्त कर प्रधानाचार्य 11 से 13 सितंबर तक नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, विषय और फोटो आदि का सत्यापन करेंगे। जांच के दौरान किसी विवरण में गलती मिलने पर 14 से 20 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक संशोधन किया जा सकेगा। इस दौरान किसी नए विद्यार्थी का विवरण अपलोड या स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और संबंधित कोषपत्र की एक प्रति 30 सितंबर 2026 तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी।