यूपी बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू होगी। पहले दिन हाईस्कूल का पहली पाली में सुबह साढ़े सात बजे से हिंदी और इंटरमीडिएट का सैन्य विज्ञान का पेपर होगा। दूसरी पाली में शाम दो बजे से इंटरमीडिएट का हिंदी का प्रथम प्रश्न पत्र होगा। परीक्षा के इस महाकुंभ में यहां भी 1,92,854 परीक्षार्थी डुबकी लगाने को तैयार हैं। इसके लिए जिले में 286 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा कराई जाएगी। कई दिनों से प्रशासन इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारी कर रहा है। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस बार भी नकल रोकना होगी।
यहां देहात के काफी परीक्षा केंद्र नकल के लिए कुख्यात हैं और वहां नकल के ठेके उठ चुके हैं। यहां के प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए परीक्षा से महज दो दिन पहले ही शासन में जोड़-तोड़क र दो विद्यालय संचालक अपने विद्यालयों को परीक्षाकेंद्र बनवा लाए।