फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज

Sat, 06 Feb 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारी जोरों पर है। प्रवेश पत्र व कॉपियां भी विद्यालयों का स्टाफ यहां नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से अपने विद्यालयों में ले जा रहा है। केंद्र व्यवस्थापकों के नाम भी तय कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस साल जिले में 1 लाख 92 हजार, 854 परीक्षार्थी भाग लेंगे। अभी तक इस परीक्षा के लिए जिले में 284 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। कुछ और विद्यालय संचालक इस जुगत में लगे हैं कि उनके विद्यालय भी परीक्षा केंद्र बन जाएं। वह इसे लेकर शासन स्तर पर अपनी जुगत लगा रहे हैं।

 इधर, स्थानीय स्तर पर परीक्षा को लेकर तैयारी गति पकड़ रही है। तीन दिन पहले यहां प्रश्नपत्र आ गए थे। इन्हें नौरंगीलाल राजकीय विद्यालय के स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया था। डीआईओएस राजू राना ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी की जा रही है और इसे लेकर अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें