जनता इंटर कॉलेज मनीपुर असरोई अलीगढ़, श्री सालिग्राम इंटर कॉलेज अनबरपुर, महर्षि गौतम इंटर कॉलेज अलीगढ़, इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज अलीगढ़, श्री विष्णुदत्त शर्मा इंटर कॉलेज इगलास।
ये हैं संवेदनशील केंद्र
तलेसरा इंटर कॉलेज तलेसरा अलीगढ़, के एंड एसआरएमवी इंटर कॉलेज अतरौली, जेकेबी इंटर कॉलेज काजिमाबाद, उत्तम इंटर कॉलेज जिरौली धूमसिंह, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज पालीमार्ग अतरौली।
मृत शिक्षिका की लगी दी परीक्षा में ड्यूटी
बेसिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड परीक्षा में मृत शिक्षिका की ड्यूटी लगा दी है। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने कहा कि टप्पल के प्राथमिक विद्यालय की धारगढ़ी की एक सहायक अध्यापिका की ड्यूटी लगाई गई है, जिनकी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। इसी तरह उन शिक्षिकाओं की ड्यूटी भी दूर लगाई, जबकि उनके पास में ही परीक्षा केंद्र है। इस संबंध में बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृत शिक्षिका का नाम त्रुटिवश अंकित हो गया होगा।