फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: बोर्ड से आए निर्देश, लिखावट संदिग्ध लगे या आंसर हों एक जैसे तो हैंड राइटिंग विशेषज्ञ की लें मदद

Fri, 27 Mar 2026 06:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। एक जैसी लिखावट और एक जैसे उत्तर पर बोर्ड ने साफ कहा है कि यदि किसी भी उत्तर पुस्तिका में लिखावट संदिग्ध लगती है या उत्तरों में समानता पाई जाती है, तो तुरंत हैंड राइटिंग विशेषज्ञ की मदद ली जाए।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान सामूहिक नकल का एक बड़ा मामला प्रकाश में आने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने प्रदेश के सभी मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी उत्तर पुस्तिका में लिखावट संदिग्ध लगती है या उत्तरों में समानता पाई जाती है, तो तुरंत हैंड राइटिंग विशेषज्ञ की मदद ली जाए।

विज्ञापन


यह मामला प्रयागराज की तहसील करछना के लेहारी बसही स्थित एक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से जुड़ा है, जिसकी कॉपियां अलीगढ़ में जांची जा रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड ने जांच समिति गठित करने और संबंधित केंद्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी शुरू कर दी है। अलीगढ़ के नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज में बने मूल्यांकन केंद्र में इसी परीक्षा केंद्र की कॉपियों में उत्तर की लिखावट एक ही हैंडराइटिंग में मिली थी।

परिषद ने स्थानीय स्तर पर अलीगढ़ के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. पूरन सिंह को इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस डाॅ. पूरन सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की बोर्ड ने 10 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है। हमने सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षकों को सतर्कता के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें