फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : परीक्षा कॉपी के मूल्यांकन के लिए होगा केंद्रों का निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए जनपद में मूल्यांकन केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दिया है।
विज्ञापन

जनपद में इस बार तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने की संभावना है। इनमें शहर के पीबीएएस इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज और अक्रूर इंटर कॉलेज को एक बार फिर मूल्यांकन केंद्र के रूप में चयनित किया जा सकता है। इन विद्यालयों में पर्याप्त कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं।

डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया है कि केंद्रों की स्वीकृति मिलने के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को भी चिन्हित किया जाएगा। विषयवार योग्य और अनुभवी शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इसके अलावा मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त पुलिस बल और प्रशासनिक निगरानी में मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के रख-रखाव और गोपनीयता को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जाएगी। अभी भेजे गए प्रस्ताव को परिषद से स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें