फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंदिर में अराजक तत्वों ने मूर्ति की क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बनियाखेड़ा के पास जंगल में स्थित मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति को रविवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने मूर्ति की स्थिति देखी को गांव घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना होती है। रविवार शाम तक मूर्ति सही थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे जब ग्रामीण मंदिर गए, तो मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली। मूर्ति के पास एक ईंट भी पड़ी थी, जिससे तोड़ने का प्रयास किया गया होगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष मास्टर ऋृषि कुमार, अभिषेक पालीवाल, तरुण अटल, लकी चौधरी, दीपक गौतम ने मौके पर पहुंच गुस्सा जताया। जानकारी होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने नाराज लोगों को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना पुलिस ने बताया है कि घटना किसी शरारती तत्व द्वारा की गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें