डिजिटल क्रांति के साथ ही सोशल मीडिया आज जनमानस की जिंदगी का अटूट हिस्सा बन्न चुका है। कुछ वर्ष पूर्व जहां सोशल मीडिया पर केवल बड़े शहरों के लोग ही सक्रिय रहते थे वहीं आज इस प्लेटफार्म पर दूर दराज के गावों के युवा बड़ी संख्या में अपनी उपस्थित दर्ज करा चुके हैं। सोशल मीडिया न केवल लोगों को आपस में जोड़ने का काम कर रहा है बल्कि ये उनके करियर के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोल रहा है।
बहुत सारे युवा आज सोशल मीडिया के जरिए न सिर्फ आर्थिक लाभ कमा रहे हैं बल्कि लोगों को इसके प्रति जागरुक भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक युवा हैं शैलेंद्र कुमार सिंह। जिन्होंने फोटो एडिटिंग के जरिए इसकी शुरुआत की थी।
एंथ्रोपोलॉजी में स्नातक डिग्री हासिल कर चुके शैलेन्द्र ने इंटरनेट के जरिए फोटो एडिटिंग और सोशल मीडिया स्ट्रेटेजी के बारे में गहन अध्ययन किया। अब वह खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपने अनुभव साझा करते हैं। वह युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए अपना करियर बनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
शैलेंद्र के इस कदम से आज सोशल मीडिया पर उनके ढेरों फ्लोवर्स हैं। उन्होंने बताया कि उनके लिए ये सब करना इतना आसान नहीं रहा है। एक छोटे से शहर से होने के कारण लोगों में सोशल मीडिया के जरिए अपना करियर बनाने को लेकर जागरुकता की कमी रहती है। मैं इसी मानसिकता को बदने की कोशिश कर रहा हूं। मैं विशेषकर मेरे जैसे युवाओं को सोशल मीडिया प्लेटफार्म की असीम सम्भावनाओं के प्रति जागरुक करना चाहता हूं।