फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अज्ञात वाहन की टक्कर से कांवड़िए की मौत, परिवार में मच गया कोहराम

Sun, 03 Mar 2019 07:51 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अतरौली
विज्ञापन
कांवड़िए (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महाशिव रात्रि के पर्व पर ऱामघाट से जल लेकर आ रहे बलदेव मथुरा के एक कांवड़िए की अतरौली के गांव जिरौली धूम सिंह के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। जिला मथुरा के गांव कासिमपुर थाना बलदेव निवासी भगत सिंह पुत्र फूल सिंह शनिवार देर रात रामघाट गंगा से कांवड़ भरकर मथुरा लौट रहे थे।
विज्ञापन


अतरौली के गांव जिरौली धूम सिंह के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अलीगढ भिजवाया जहाँ उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।  

भगत सिंह तीन भाइयो में सबसे छोटे थे। दो साल पहले ही उनकी शादी गांव नया वांस थाना गोंडा जिला अलीगढ निवासी वीनेस के साथ हुई थी। उनपर कोई बच्चा नही था। अतरौली इन्स्पेक्टर शम्भूनाथ सिंह ने बताया कि मेडिकल चौकी पुलिस ने उनका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें