फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अलीगढ पलवल खैर राजमार्ग पर सोमवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान जेएन मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची लोधा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोधा के गांव मढ़ौला निवासी 35 वर्षीय भजनलाल पुत्र जगदीश के परिजनों ने बताया कि 11 दिसंबर की रात को अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। लोधा एसओ विपिन कुमार यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से थाने में कोई तहरीर नही आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें