फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2026: अलीगढ़ में बन सकती है यूनिवर्सिटी टाउनशिप, औद्योगिक भविष्य की बदल सकती है तस्वीर

Mon, 02 Feb 2026 03:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टप्पल-बाजना क्षेत्र में बन रहे विशाल लॉजिस्टिक पार्क के पास टाउनशिप विकसित होने से अलीगढ़ एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय बजट 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय बजट 2026 में घोषित पांच नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप की योजना अलीगढ़ के औद्योगिक भविष्य की तस्वीर बदल सकती है। टप्पल-बाजना लॉजिस्टिक पार्क के विकास को देखते हुए यहां एक हाई-टेक औद्योगिक यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित होने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन


इस यूनिवर्सिटी टाउनशिप की अवधारणा सिर्फ डिग्री देने तक सीमित नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य उद्योग और शिक्षा के बीच की दूरी को कम करना है। अलीगढ़ के टप्पल इलाके में विकसित हो रहे लॉजिस्टिक हब और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) की नजदीकी के कारण यहां ऐसी टाउनशिप की सख्त जरूरत महसूस की जा रही थी। इस टाउनशिप में छात्रों को लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग जैसे विषयों की पढ़ाई के साथ-साथ सीधे फैक्ट्रियों में ट्रेनिंग का मौका मिलेगा।

टाउनशिप के अंतर्गत केवल शैक्षणिक भवन ही नहीं, बल्कि आधुनिक आवासीय परिसर, शॉपिंग सेंटर और अस्पताल भी विकसित किए जाएंगे। इससे टप्पल और आसपास के ग्रामीण इलाकों की जमीन की कीमतें बढ़ेंगी और क्षेत्र का शहरीकरण होगा।- ऋषभ गर्ग, उद्यमी
विज्ञापन

अलीगढ़ के ताला और हार्डवेयर उद्योग के बाद, टप्पल-बाजना की यह यूनिवर्सिटी टाउनशिप जिले की दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक पहचान बनेगी। यह निवेश अलीगढ़ को सीधे अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जोड़ देगा।- मास्टर अनुज गुप्ता
यह बजट घोषणा अलीगढ़ के युवाओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ सुनहरे पेशेवर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने वाली साबित होगी।- अतीत अग्रवाल
मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा, बायो-केमिकल्स और सेमीकंडक्टर पर लगातार फोकस यह साफ दिखाता है कि सरकार घरेलू इंडस्ट्रियल बेस को गहराई से मजबूत करना चाहती है।- प्रशांत अग्रवाल

लॉजिस्टिक्स पार्क को मिलेगा वैश्विक विस्तार
टप्पल-बाजना क्षेत्र में बन रहे विशाल लॉजिस्टिक पार्क के पास टाउनशिप विकसित होने से अलीगढ़ एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरेगा। सरकार का लक्ष्य यहां ऐसी व्यवस्था करना है जहां युवा न केवल पढ़ाई करें, बल्कि अपनी स्टार्टअप इकाइयां भी शुरू कर सकें। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें