फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी मांगे नहीं मानी गई तो यूनिवर्सिटी नहीं चलने देंगे

विज्ञापन
एएमयू में छात्रों के हंगामें के दौरान एएमयू सर्किल पर तैनात पुलिस व पीएसी के जवान। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जेल जाने से पूर्व एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान सचिव हुजैफा आमिर ने कहा कि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो एएमयू को चलने नहीं देंगे। प्रशासन ने गलत जगह हाथ डाल दिया है। इनको बुरी तरह घेर लेेंगे।
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन के गेट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एएमयू प्रशासन हथियार लेकर आने का बयान देकर छात्रों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। एएमयू प्रशासन साबित कर दें। कल से भूखे प्यासे चुंगी गेट पर बैठे हैं कोई पूछने नहीं गया। तीन घंटे से तेज धूप में वीसी से मिलने का इंतजार कर रहे है लेकिन समय नहीं मिल रहा है। हमलोगों को देखकर इतनी फोर्स बुलाई गई हैं जैसे हम गुंडे बदमाश हैं और आरडीएक्स लेकर बैठे हैं। इंतजामिया के खिलाफ आवाज उठाने वालों को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। गिरेबान पकड़ने की ताकत रखने वाले लोगों को टार्गेट किया जा रहा है। हम मुकदमे, जेल एवं निलंबन से नहीं डरते। मुकदमे हमारे लिए जेवर का काम करता है। उन्होंने कहा कि सर्किल पर पुलिस चौकी बनने से भय एवं दहशत का माहौल कायम होगा।
प्रॉक्टर को सूचना दिए बिना कैंपस में पहुंच जाती है पुलिस : हमजा
जेल जाने से पहले एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष हमजा सुफयान ने कहा कि प्रॉक्टर को सूचना दिए बगैर पुलिस अधिकारी कैंपस में पहुंच जाते हैं और शिक्षक तथा छात्रों से पूछताछ करते हैं। इस क्रम में उन्होंने मेडिकल कॉलोनी में एक शिक्षक के घर रात्रि में पुलिस अधिकारियों के पहुंचने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एएमयू में कानून व्यवस्था प्रॉक्टर ऑफिस के जिम्मे होता है। लेकिन अब तो लग रहा है कि प्रॉक्टर ऑफिस हैं हीं नहीं। सभी जगह पुलिस वाले पहुंच जाते है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि आज ही धमकी दिए कि किसी तरह का हंगामा हुआ तो उठाकर ले जाएंगे। एसएसपी आए तो हाल पूछने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन

वीसी की गाड़ी को घेर लिया छात्रों नेताओं ने
एएमयू वीसी से मिलने की जिद पर अड़े छात्र नेताओं ने प्रशासनिक भवन परिसर में उनकी गाड़ी को घेर लिया।
वीसी से मिलने के लिए सुबह से छात्र नेता गेट पर जमे थे। बहुत कोशिश के बाद मुलाकात नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारियों से भी पैरवी की कि वीसी से मिलवा दें। इसी बीच छात्र नेताओं को सूचना मिली कि वीसी पिछले गेट से निकलने वाले हैं। छात्र उनकी गाड़ी के आगे आ गए। इस दौरान प्रॉक्टोरियल टीम एवं पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। तीखी बहस भी हुई। हुजैफा आमिर एवं हमजा ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। उन्होंने वीसी से लोकतांत्रिक तरीके से बात की और कहा कि हम आपके छात्र हैं। आप यूनियन के पैटर्न हैं। छात्रों के मुद्दे पर हमसे बात कीजिए। गलती हो तो 50 मुकदमे कीजिए। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले छात्र नेता बाहरी युवकों के साथ वीसी ऑफिस में पहुंचे थे। हथियार एवं वीसी पर हमला की नीयत से आने का आरोप लगा था। इसकी वजह से जिला एवं एएमयू प्रशासन सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें