फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की गई जान

Wed, 11 Feb 2026 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल क्षेत्र में जगत धर्मकांटा के पास मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पीआरवी 5325 पर तैनात कांस्टेबल उमेश कुमार को हादसे की सूचना मिली, जिस पर उन्होंने थाने में खबर दी।
विज्ञापन




इस पर थाने से फोर्स मौके पर पहुंच गया। टप्पल थाना प्रभारी शिव प्रसाद सिंह के अनुसार मृतक के शरीर पर चोटें थीं। आशंका है कि किसी वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हुई है। कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे पहचान हो सके। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। सोशल मीडिया के जरिये जानकारी साझा की जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें