फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलीगढ़ में हुआ सड़क हादसा, सब्जी की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, दरोगा समेत सब्जी विक्रेता दंपती की मौत

Mon, 17 Aug 2026 10:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वीरपाल अपनी पत्नी रामकली देवी के साथ आगरा रोड पर अपने खेतों में उगाई गईं सब्जियां बेचते थे। इसी दौरान अलीगढ़ की ओर से आगरा जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक सड़क से करीब 20 फीट दूर स्थित सब्जी की दुकान में जा घुसा।
विज्ञापन
मृतक सब्जी विक्रेता वीरपाल, उनकी पत्नी रामकली देवी व दरोगा श्रवण कुमार तोमर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र में आगरा रोड पर सोमवार दोपहर एक बेकाबू ट्रक सड़क से करीब 20 फीट दूर स्थित सब्जी की दुकान में घुस गया। हादसे में सब्जी विक्रेता वीरपाल (53), उनकी पत्नी रामकली देवी (52) और दरोगा श्रवण कुमार तोमर (54) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक सरकारी स्कूल का शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक विजय सिंह निवासी धौलपुर को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक नशे में धुत था। 

विज्ञापन


बागपत निवासी दरोगा श्रवण कुमार तोमर का हाल ही में लखनऊ से अलीगढ़ तबादला हुआ था। पहले उनकी तैनाती अतरौली में की गई थी, बाद में मडराक थाना तय हुआ। सोमवार को उन्होंने मडराक थाने में आमद कराई। इसके बाद वह अलीगढ़ शहर की ओर लौट रहे थे। रास्ते में मडराक क्षेत्र के बढ़ौली फत्ते खां के पास वीरपाल की सब्जी की दुकान पर रुक गए।
विज्ञापन

बढ़ौली फत्ते खां निवासी वीरपाल अपनी पत्नी रामकली देवी के साथ आगरा रोड पर अपने खेतों में उगाई गईं सब्जियां बेचते थे। इसी दौरान अलीगढ़ की ओर से आगरा जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक सड़क से करीब 20 फीट दूर स्थित सब्जी की दुकान में जा घुसा। उसकी चपेट में आने से वीरपाल, रामकली देवी और दरोगा श्रवण कुमार तोमर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में इगलास के गुरुसेना निवासी और वर्तमान में नगला मंदिर के पास रहने वाले सरकारी स्कूल के शिक्षक जितेंद्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने नशे में धुत ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, दरोगा के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, जो बागपत से अलीगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं। हादसे की खबर मिलते ही वीरपाल के परिवार में कोहराम मच गया। वीरपाल के पिता रूपराम की मडराक में खेती है। उनके चार भाई यादराम, लाल बहादुर, मुनीष और रेशमपाल हैं। वीरपाल के तीन बच्चे हैं। बेटे अजय, बेटियां नीरा और कविता का विवाह हो चुका है।

सोमवार को दोपहर दो बजे मडराक में हादसा हुआ। सड़क किनारे सब्जी की दुकान में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मारी। इसमें दरोगा श्रवण कुमार तोमर सहित सब्जी विक्रेता दंपती की मौत हुई है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार जादौन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें