फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अनियंत्रित टेंपो पलटा, सात सवारी घायल

Mon, 05 Feb 2024 03:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। जिससे टेंपो में सवार सात लोग घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। दो घायलों को एक निजी अस्पताल जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

4 फरवरी की शाम चार बजे के करीब गांव ल्हौसरा में रेलवे लाइन पुल के पास अनियंत्रित टेंपो सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में टेंपो पर मौजूद सात सवारियां घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


दिल्ली के शाहदरा निवासी चंद्रवती देवी पत्नी डालचंद्र, रामपाल पुत्र शंकरलाल, जिला मथुरा के थाना सुरीर के गांव करहारी निवासी हरबेजी पत्नी रमेश चंद्र, महेंद्र नगर के माया गार्डन निवासी सोनू और नगला कलार निवासी मोहन सिंह पुत्र रमेश चंद्र, कोतवाली खैर के गांव ऐंचना निवासी बाबूलाल पुत्र तेजपाल खैर से टेंपो पर बैठे थे।

गांव ल्हौसरा में रेलवे लाइन पुल के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर टेंपो सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गया। इससे टेंपो में बैठी सवारियां नीचे दबकर चीखने-चिल्लाने लगीं। स्थानीय लोगों ने दौड़कर उन्हें बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। दो घायलों को एक निजी अस्पताल जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने सभी घायलों के परिवार वालों को खबर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें