प्रदीप कुमार अपने जीजा लोकेश के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। नानऊ नहर पुल के पास उनकी बाइक हाईवे के सर्विस रोड पर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे प्रदीप सहित लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया।
अकराबाद स्थित जीटी रोड पर नानऊ नहर के पास 10 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक सवार साले की मौत हो गई और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
थाना विजयगढ़ के गांव भटौली निवासी प्रदीप कुमार (32) पुत्र बाबूलाल 10 अगस्त को जिला बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव लालगढ़ी निवासी अपने जीजा लोकेश के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब दो बजे नानऊ नहर पुल के पास उनकी बाइक हाईवे के सर्विस रोड पर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे प्रदीप सहित लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़कर पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
अकराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। लोकेश का उपचार चल रहा है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन के अनुसार प्रदीप तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। लक्ष्मी के साथ उनका शादी हुई है, लेकिन संतान नहीं है। पत्नी व भाइयों सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।