फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू मैजिक पलटा, 12 यात्री घायल, भात देकर लौट रहे थे घर

Tue, 05 Mar 2019 08:08 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

शादी समारोह से भात देकर घर लौट रहे यात्रियों से भरा मैजिक वाहन मंगलवार की दोपहर को असंतुलित होकर पलट गया। वाहन में बैठे करीब 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के कस्बा जलाली के लोग शादी समारोह में भात देने के लिए मथुरा जिले के कोसी कस्बे में मैजिक वाहन से गए थे। मंगलवार की दोपहर को कोसी से भात देकर जलाली लौट रहे थे। बताते हैं कि शॉर्ट कट रास्ते से जाने के लिए हनुमान चौकी से मडराक होकर निकल रहे थे।

जैसे ही हनुमान चौकी मडराक रेलवे स्टेशन रोड पर ग्राम द्वारिकापुर के निकट पहुंचे, वैसे ही मैजिक असंतुलित होकर पलट गया, जिसमें वसंती, अमित, प्रिया, उर्मिला, राजवती, चमेली, आरती, गायत्री, वेदप्रकाश, जितेंद्र, प्रेमवती, खेम सिंह, नीटू, चंद्रपाल, राजेश आदि घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें